पोर्ट आफ स्पेन में हो सकती है भारत-पाक के नेताओं की मुलाकात
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह 27 से 29 नवंबर के बीच आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल सम्मेलन में शामिल होंगे। पाकिस्तान उच्चायोग के सूत्रों ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि सम्मेलन में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व कौन करेगा, लेकिन यह तय है कि राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी या प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी राष्ट्रमंडल सम्मेलन में शामिल होंगे।
सूत्रों का कहना है कि सम्मेलन के इतर दोनों देशों के नेता मुलाकात कर सकते हैं लेकिन इसके लिए अभी कोई तिथि तय नहीं की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications