तमिल शरणार्थियों को मिले भारतीय नागरिकता : रवि शंकर
रवि शंकर ने कहा है कि आर्ट ऑफ लीविंग फाउंडेशन इस मुद्दे पर अगस्त महीने से ही लगा हुआ है।
रविशंकर ने कहा, "हम इस मुद्दे के समर्थन में एक हस्ताक्षर अभियान चला रहे हैं। हमारे पास एक लाख से अधिक हस्ताक्षर उपलब्ध हैं। हम इस मुद्दे की ओर मुख्यमंत्री का ध्यान खींचना चाहते थे, लेकिन तब तक मुझे पता चला कि वह पहले से ही इस मुद्दे पर केंद्र सरकार से बात कर रहे हैं।"
रविशंकर ने कहा, "हमें उम्मीद है कि तमिल शरणार्थियों को जल्द ही नागरिकता प्रदान कर दी जाएगी।"
श्रीलंका में गृह युद्ध के दौरान वहां से भाग कर आए हजारों तमिल यहां तमिलनाडु में शरण लिए हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications