पुर्तगाल में सत्तारूढ़ पार्टी की जीत
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार कंजरवेटिव नेता फेरीरा लेइटे ने अपनी हार स्वीकार कर ली है जबकि एक वामपंथी पार्टी को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
परिणामों के अनुसार सोशलिस्टों को 36.5 प्रतिशत वोट मिले हैं। लेइटे की सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी को 29.1 प्रतिशत मत मिले हैं जो वर्ष वर्ष 2005 में मिले 28.7 प्रतिशत मतों से अधिक हैं।
देश के आर्थिक क्षेत्र का राष्ट्रीयकरण करने और पुर्तगाल को नाटो गठबंधन से बाहर निकालने की मांग करने वाले वामपंथी गुट का मत प्रतिशत पिछले चुनाव के 6.35 से बढ़कर इस बार 9.8 हो गया।
सॉकेट्र्स के एक अल्पमत सरकार बनाने की उम्मीद है। इससे देश की आर्थिक स्थिति के सुधार के लिए सरकार के कड़े नीतिगत निर्णय लेने की क्षमता के बारे में संदेह पैदा हो गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications