नई दिल्ली, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय तथा अंतर्राष्ट्रीय सड़क संघ (आईआरएफ) ने अगले तीन साल में सड़क दुर्घटनाओं में 50 फीसदी कमी लाने और सुरक्षित वाहन चलाने की जानकारी मुहैया कराने के लिए सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइटों की सहायता लेने की योजना बनाई है।
आईआरएफ के उपाध्यक्ष के.के.कपिला ने यहां एक बयान जारी कर कहा, "सड़क सुरक्षा के बारे में ज्यादा से ज्यादा जागरुकता फैलाने के लिए विज्ञापन, होर्डिग, पोस्टर के अलावा फेस बुक, ब्लाग, ट्विटर और यूट्यूब जैसी वेबसाइटों का सहयोग लिया जाएगा"
कपिला ने आगे कहा, "सड़क की सुरक्षा और सुरक्षित वाहन चलाने के लिए विडियोफिल्म तैयार कर लिया है। वेबसाइटों के जरिए आनलाइन सूचना तलाशने वालों के लिए हमारी योजना है कि हम इन विडियो फिल्मों को वेबसाइट यूट्यूब पर डालेंगे"
गौरतलब है कि मंत्रालय और आईआरएफ ने वर्ष 2012 तक सड़क दुर्घटनाओं में 50 प्रतिशत की कमी लाने के लिए पिछले सप्ताह 'रिडक्शन ऑफ रोड फेटेलिटीज' नाम से एक राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत की थी।
मंत्रालय का कहना है कि देश में 100,000 से अधिक लोग प्रति वर्ष सड़क दुर्घटना में मारे जाते हैं। औसतन प्रतिदिन 313 लोग सड़क दुर्घटना का शिकार होते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications