आडवाणी ने जताई राजनीति से संन्यास की इच्छा
आडवाणी ने अपनी इस इच्छा का इजहार यहां उडुपी पेजावर मठ के दौरे के दौरान किया। मठ के प्रमुख स्वामी विश्वेष तीर्थ ने आईएएनएस को यह जानकारी दी, लेकिन तीर्थ ने आडवाणी को राजनीति से अलग न होने की सलाह दी है।
स्वामी तीर्थ ने कहा, "आडवाणी यहां धार्मिक भावना से आए थे। बातचीत के दौरान उन्होंने राजनीति से संन्यास की इच्छा जाहिर की। लेकिन मैंने उन्हें सलाह दी कि जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।"
स्वामी ने आडवाणी को सलाह दी कि वह राजनीति में बने रहें, क्योंकि पार्टी और देश को उनकी जरूरत है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications