जर्मनी में सत्तारूढ़ गठबंधन की जीत सुनिश्चित
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार मार्केल की क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक पार्टी (सीडीयू) और बवेरिया की सहयोगी पार्टी क्रिश्चियन सोशल यूनियन (सीएसयू) को 33.9 प्रतिशत मत मिलने की उम्मीद है।
सीडीयू और सीएसयू गठबंधन का मत प्रतिशत थोड़ा कम हुआ है लेकिन गठबंधन की नई सहयोगी फ्री डेमोक्रेटिक पार्टी (एफडीपी) की भारी सफलता से मार्केल को लाभ मिला।
मतगणना के करीब आधा पूरा होने के बाद एआरडी टेलीविजन के अनुमानों में बताया गया है कि वर्ष 2005 की तुलना में सीडीयू/सीएसयू के मत प्रतिशत में 1.3 प्रतिशत की गिरावट होने की संभावना है।
जीत से प्रसन्न मार्केल ने अपने समर्थकों से कहा, "हम एक स्थाई सरकार चाहते थे, जो देश को आगे ले जाने के लिए व्यापक प्रतिबद्धता दिखाए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications