विवाहिता की हत्या के मामले में भोजपुरी स्टार का भतीजा हिरासत में
पुलिस के अनुसार बिहार के कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के अतरवलिया गांव निवासी राजकेश्वर मिश्र की पुत्री पूनम की हत्या 24 सितंबर को कथित रूप से गला दबाकर कर दी गई थी। इस मामले की एक प्राथमिकी मोहनिया थाना में दर्ज करायी गई है।
मोहनिया के पुलिस उपाधीक्षक पंकज सिन्हा ने बताया कि इस मामले में अतरवलिया गांव के दुर्गा तिवारी के पुत्र राकेश तिवारी को रविवार को हिरायत में लेकर पूछताछ की गई। उन्होंने बताया कि मामले की गहन छानबीन प्रारंभ कर दी गई है।
इधर, राजकेश्वर मिश्र ने आईएएनएस को टेलीफोन पर बताया कि पूनम की शादी 20 मई 2009 को जमुरली गांव के अनिल कुमार के साथ की गई थी परंतु गवना नहीं हुआ था जिस कारण पूनम की विदाई नहीं हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications