वसूली के आरोप में 3 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
जिले के पुलिस अधीक्षक राजीव मल्होत्रा (ग्रामीण) ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि सहारनपुर में तैनात सिपाही सतेंद्र सिंह, संजय सिंह और संजय कुमार को ट्रक चालक से मारपीट करने और जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार गुवाहाटी से सहारनपुर जा रहे ट्रक चालक को तीनों पुलिसकर्मियों ने शिवपुरी इलाके के पास रोक लिया और चालक सुंदर सिंह राठी से पैसे की मांग की। इनकार करने पर तीनों पुलिसकर्मियों ने उसकी पिटाई की। मौके पर पहुंचे स्थानीय पुलिस चौकी के सिपाही ने जब उन्हें रोका तो उन्होंने उससे भी अभद्रता की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications