मुल्ला उमर के लिए सुरक्षित नहीं है आईएसआई : अधिकारी
आईएसआई ने कहा है कि यह उस संस्थान के खिलाफ एक दुस्प्रचार है, जिसने आतंकवाद को उखाड़ फेकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
आईएसआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने समाचार एजेंसी ऑनलाइन से कहा है कि यह रिपोर्ट दुर्भावना से प्रेरित और सरासर बदनामी के मकसद से प्रकाशित की गई है।
अधिकारी ने कहा, "आईएसआई एक निश्चित ढाचे में रहकर काम करती है और मुल्ला उमर या तालिबान नेतृत्व को सुरक्षित स्थान मुहैया कराने का कोई भी सवाल खारिज करने लायक है।"
अधिकारी ने कहा, "आईएसआई के अधिकारियों और अन्य कर्मचारियों ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में न केवल अपनी कुबार्नियां दी हैं, बल्कि आतंकवाद पर लगाम कसने में दुनिया के किसी भी देश से ज्यादा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।"
अधिकारी ने कहा है कि आईएसआई ने अन्य सुरक्षा एजेंसियों के सहयोग से अलकायदा और तालिबान सहित आतंकवादियों के खिलाफ ठोस सफलता हासिल की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications