इंदौर में आतंकवादी कसाब का पुतला जलाया गया
काठीवाला टैंक दशहरा उत्सव समिति के सदस्य निखिल अग्रवाल ने कहा, "वर्तमान समय में आतंकवाद सबसे बड़ा शत्रु है इसलिए हमने रावण के बजाय कसाब का पुतला जलाने का निर्णय लिया।"
कसाब का 100 फुट ऊंचा पुतला बनाया गया था जिसका वजन लगभग 4,000 किलोग्राम था।
अग्रवाल ने कहा कि सरकार अभी तक कसाब को दण्ड देने में असफल रही है। हम इसके माध्यम से नागरिकों की भावनाओं के बारे में संदेश दे सकते हैं।
अग्रवाल ने कहा कि यह ऐसा पहली बार हो रहा है जब मध्यप्रदेश में दशहरा के अवसर पर रावण की जगह एक आतंकवादी का पुतला जलाया गया। मुंबई के वर्ली में रहने वाले लोग हर साल दशहरा के अवसर पर अल कायदा सरगना ओसामा बिन लादेन का पुतला जलाते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications