कारोबारी महिलाओं की सूची में शीर्ष पर इंदिरा नूई
53 वर्षीय इंदिरा नुई सहित इस सूची में चार भारतीय महिलाओ ने स्थान पाया है।
एफटी का कहना है कि यह सूची सवाल उठाती है कि क्या संघर्ष कर रहे पुरुष प्रधान कारोबार जगत में अधिक महिला अधिकारियों के आने से हालात बेहतर हो सकते हैं।
एफटी ने कहा, "विश्व के कुछ सबसे बड़े बैंकों के धराशाई होने का आरोप सख्त रुख अपनाने में विफल रहने वाले निदेशकों पर है। कांफ्रेंस बोर्ड ऑफ कनाडा के एक अध्ययन में पाया गया है कि महिला निदेशकों वाले बोर्ड में पुरुष निदेशकों वाले बोर्ड की तुलना में ऑडिट और जोखिम नियंत्रण पर अधिक ध्यान दिया जाता है।"
शुक्रवार को प्रकाशित हुई सूची में अन्य तीन भारतीय महिलाओं में ब्रिटानिया प्रमुख विनिता बाली, बायोकॉन की निदेशक और प्रबंध निदेशक किरण मजूमदार-शा और एचटी मीडिया की अध्यक्ष शोभना भरतिया शामिल हैं।
इंडो-एशिया न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications