पाकिस्तानी से समुद्री खाद्य चीजों के आयात की अनुमति दे सकता है ईयू
इस संबंध में ईयू का एक प्रतिनिधिमंडल अगले महीने पाकिस्तान का दौरा करेगा।
रिपोर्ट में कहा गया है कि ईयू ने घटिया गुणवत्ता को आधार बना कर अप्रैल 2007 में पाकिस्तान से समुद्री खाद्य चीजों के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया था। उसके बाद पाकिस्तान सरकार ने कराची स्थित मछली पकड़ने के समुद्री क्षेत्रों और प्रसंस्करण संयंत्रों में सुधार के कई कदम उठाए थे।
यद्यपि, ईयू के प्रतिबंध के बावजूद अगस्त 2009 में पाकिस्तान के समुद्री खाद्य का निर्यात 5,327 टन था, जबकि पिछले वर्ष अगस्त महीने में पाकिस्तान ने 5,032 टन समुद्री खाद्य निर्यात किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications