जम्मू एवं कश्मीर में महिला ने आतंकवादी को मार गिराया
पुलिस ने सोमवार को राजौरी में बताया कि रविवार रात जब तीन आतंकवादियों का समूह जिले के थाना मंडी इलाके के शहादरा गांव में स्थित महिला के घर में पहुंचा तब राशिदा बेगम और उनके पति नूर मोहम्मद सो रहे थे।
स्वचालित राइफलों से लैस आतंकवादियों ने जब नूर मोहम्मद को डराना-धमकाना और राशिदा को उन्हें सौंपने के लिए कहना शुरू किया तभी राशिदा ने कुल्हाड़ी उठा ली और एक आतंकवादी पर उससे वार करके उसे मार डाला। हिंसक हाथापाई में एक और आतंकवादी घायल हो गया था। बाद में दोनों आतंकवादी भाग गए, लेकिन उससे पहले राशिदा और उसके पति ने एक आतंकवादी के हथियार छीन लिए।
जिले के पुलिस अधिकारियों ने राशिदा की बहादुरी की सराहना की है।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "यह एक महिला द्वारा किया गया महान काम है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications