बंग्लादेश में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विजयादशमी
ढाका में पारंपरिक रूप से लोगों ने मूर्तियों का विसर्जन किया। इन गतिविधियों का मुख्य केंद्र प्राचीन ढाकेश्वरी मंदिर था। ढाका के बूरीगंगा नदी में 100 से अधिक मूर्तियों का विसर्जन किया गया।
महानगर पूजा उदजापन समिति के एक सदस्य ने कहा कि शहर के विभिन्न पूजा मंदिरों से मूर्तियों को पलासी चौराहे के पास लाया गया और उसके बाद उनको बूरीगंगा ले जाया गया।
पूजा के दौरान ढाकेश्वरी मंदिर, ढाका विश्वविद्यालय का जगन्नाथ हाल, रामा काली मंदिर, सिद्धेश्वरी काली मंदिर के साथ ही तांती बाजार, सानखारी बाजार और बंगला बाजार में लोगों की काफी भीड़ लगी हुई थी।
शहर में रविवार को गृहमंत्री सहारा खातून, राज्य स्वास्थ्य मंत्री मुजीबुर रहमान फकीर, जल संसाधन मंत्री चंद्रा सेन, ढाका विश्वविद्यालय के कुलपति ए.ए.एम.एस अर्फीन सिद्दकी, सहित देश के प्रमुख लोगों ने पूजा पंडालों में जाकर मूर्तियों का दर्शन किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications