उड़ीसा में चक्रवात, मछुआरों को आगाह किया
मौसम केंद्र के वरिष्ठ अधिकारी पी. के बल ने आईएएनएस से कहा, "पश्चिम मध्य खड़ी और उत्तरी आंध्र प्रदेश व दक्षिणी उड़ीसा से लगे पश्चिमोत्तर खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बन गया है।"
उन्होंने कहा कि इस कारण पिछले 24 घंटों के दौरान तटीय उड़ीसा के ज्यादातर इलाकों में व्यापक वर्षा हुई है। कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण अगले 24 घंटों में तटीय जिलों में और वर्षा होने की संभावना है।
उन्होंने कहा कि उत्तरपूर्व से चलने वाली हवाओं की गति 45-55 किलोमीटर प्रतिघंटा से 65 किलोमीटर प्रतिघंटा तक हो सकती है।
बल ने कहा, "चक्रवात के कारण समुद्र की लहरें खतरनाक हो सकती हैं और हमने मछुआरों को मछली पकड़ने के लिए समुद्र में जाने के प्रति सचेत कर दिया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications