दुर्घटनावश चली गोली से संघ कार्यकर्ता की मौत
पुलिस ने बताया कि कोटरा-सुल्तानाबाद इलाके के सरस्वती विद्या मंदिर में सुबह 11 बजे के करीब नरेश मोटवानी अपनी बंदूक की सफाई कर रहे थे। तभी दुर्घटनावश गोली चल गई।
पुलिस अधीक्षक जयदीप प्रसाद ने आईएएनएस से कहा, "संघ हर साल दशहरा के अवसर पर पथ संचालन (परेड) का आयोजन करता है। इस दौरान संघ कार्यकर्ता हथियार लेकर चलते हैं। मोटवानी इसी के लिए अपनी बंदूक साफ कर रहे थे। वह परेड में शामिल होने वाले थे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications