नई उम्मीदों के साथ बैंकाक में जलवायु परिवर्तन बैठक शुरू
प्रधानमंत्री अभिसित वेज्जाजिवा ने दो सप्ताह तक चलने वाली बैठक का उद्घाटन करते हुए कहा, "संयुक्त राष्ट्र महासभा में जलवायु परिवर्तन पर हुई उच्च स्तरीय बैठक में दुनिया के देशों ने एकजुटता दिखाई है। मैं उम्मीद करता हूं कि न्यूयार्क में सभी नेताओं द्वारा दिखाई गई राजनीतिक इच्छा शक्ति और दृष्टि बैठक में आपका मार्गदर्शन करेगी।"
संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में नेताओं ने दिसंबर की बैठक में जलवायु परिवर्तन के खतरों से निपटने के लिए एक वैश्विक संधि का आह्वान करते हुए विकासशील देशों और गरीब देशों को भी इस मुहिम में साथ लाने के लिए आर्थिक मदद देने की जरूरत पर जोर दिया था।
बैठक में नेताओं ने इस बात पर भी जोर दिया कि विकसित देश ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन में कटौती करने का लक्ष्य तय करें और विकासशील देशों को भी आर्थिक मदद देकर इस मुहिम में शामिल होने के लिए राजी किया जाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications