बुल्गारियाई परमाणु संयंत्र में हिस्सेदारी चाहता है रूस

मास्को, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। रूस के परमाणु ऊर्जा प्रमुख ने सोमवार को कहा कि उनका देश उत्तरी बुल्गारिया के उस परमाणु संयंत्र में हिस्सेदारी चाहेगा जिसका निर्माण रूसी कंपनी कर रही है।

समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार रूस के सरकारी असैन्य परमाणु ऊर्जा निगम 'रोसातोम' के अध्यक्ष सेर्गेइ किरियेन्को ने कहा, "यदि बुल्गारिया बेलेना परमाणु संयंत्र में हिस्सेदारी के लिए निविदा मांगता है तो हम उसमें हिस्सेदारी करेंगे।"

रूस की एक अन्य सरकारी कंपनी एटमस्टोरीएक्सपोर्ट ने वर्ष 2005 में बेलेना परमाणु संयंत्र के निर्माण का ठेका हासिल किया था। वर्ष 2008 में हुए समझौते के अनुसार रूसी कंपनी को 5.8 अरब डॉलर में संयंत्र का निर्माण करना है।

किरियेन्को ने कहा कि वह परियोजना के निर्माणकर्ता हैं निवेशक नहीं लेकिन यदि ऐसी कोई स्थिति आएगी तो वह उसका उपयोग करेंगे।

उल्लेखनीय है कि एटमस्टोरीएक्सपोर्ट, रोसातोम की अनुषंगी कंपनी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+