चीन ने कंफ्यूशियस की 2,560वीं जयंती मनाई
बीजिंग, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। चीन ने सोमवार को प्राचीन दार्शनिक और विचारक कंफ्यूशियस की 2,560वीं जयंती मनाई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक चीन के पूर्वी प्रांत शानडोंग के क्यूफू शहर के कंफ्यूशियस मंदिर में एक समारोह आयोजित किया गया। यहीं पर 551 ईसा पूर्व 28 सितम्बर को कंफ्यूशियस का जन्म हुआ था।
समारोह में 10,000 से अधिक लोग सम्मिलित हुए। इनमें कंफ्यूशियस के वंशज व विदेशी दूतावासों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि शामिल थे।
कंफ्यूशियस और उनके अनुयायियों ने आत्म-अनुशासन, स्वस्थ जीवनचर्या और पारिवारिक जीवन में सामंजस्य पर जोर दिया था। उनकी शिक्षाओं का आज भी दुनियाभर में पालन किया जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications