नए सहयोगी के साथ मार्केल ने जीत सुरक्षित की (लीड-1)

बर्लिन, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्केल ने एक नए मध्य दक्षिणपंथी सहयोगी दल के सहारे संसदीय चुनावों में अपने गठबंधन की जीत पुन: सुनिश्चित कर ली।

संसद में गठबंधन के स्पष्ट बहुमत हासिल करने से प्रसन्न मार्केल ने अपने समर्थकों से कहा, "हम एक स्थाई सरकार चाहते थे, जो देश को आगे ले जाने के लिए व्यापक प्रतिबद्धता दिखाए।"

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार मार्केल की क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक पार्टी (सीडीयू) और बवेरिया की सहयोगी पार्टी क्रिश्चियन सोशल यूनियन (सीएसयू) को 33.8 प्रतिशत मत मिले।

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार पिछले चुनाव की तुलना में इस बार सीडीयू/सीएसयू के मतों में 1.4 प्रतिशत की कमी आई है।

सीडीयू और सीएसयू गठबंधन का मत प्रतिशत थोड़ा कम हुआ है लेकिन गठबंधन की नई सहयोगी फ्री डेमोक्रेटिक पार्टी (एफडीपी) की भारी सफलता से मार्केल को लाभ मिला।

एफडीपी नेता गुइडो वेस्टरवेले इससे पहले विपक्ष में थे लेकिन अब वे चार वर्षो तक अगली सरकार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। वह और मार्केल चुनाव से पहले ही गठजोड़ के लिए सहमत हो गए थे। वेस्टरवेले को विदेश मंत्री के पद का प्रस्ताव दिए जाने की उम्मीद है।

एफडीपी को संसदीय चुनाव में 14.6 प्रतिशत वोट हासिल हुए हैं। वर्ष 2005 की तुलना में उसका मत प्रतिशत 4.8 प्रतिशत बढ़ा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+