नक्सलियों ने अगवा पुलिसकर्मियों को मुक्त किया
कोलकाता, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के पश्चिमी मिदनापुर जिले में नक्सलियों ने बंधक बनाए गए दोनों पुलिसकर्मियों को रविवार देर रात मुक्त कर दिया।
पश्चिमी मिदनापुर जिले के पुलिस अधीक्षक एम.के.वर्मा ने सोमवार को आईएएनएस को बताया, "दो पुलिसकर्मी, शिशिरकांती नाग और सितेश्वर प्रसाद सिंह को नक्सलियों ने रविवार देर रात जमतालगोर पुलिस छावनी के निकट छोड़ दिया। दोनों पुलिसकर्मी सकुशल हैं।"
दोनों पुलिसकर्मियों का शनिवार रात लालगढ़ से 50 किलोमीटर दूर नक्सल प्रभावित बेलपहाड़ी इलाके से अपहरण कर लिया गया था।
पुलिस सुत्रों के अनुसार दोनों पुलिसकर्मी बांसपहाड़ी क्षेत्र की पुलिस चौकी से बस में सवार होकर लौट रहे थे तभी तीन नक्सलियों ने बस को रुकवाया और बंदूक की नोक पर उनका अपहरण कर लिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications