बेनजीर हत्याकांड की जांच के लिए संयुक्त राष्ट्र दल पाकिस्तान पहुंचा
इस्लामाबाद, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या की जांच के लिए संयुक्त राष्ट्र का तीसरा दल पाकिस्तान पहुंच गया है।
इस छह सदस्यीय दल के सदस्यों द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और आंतरिक मंत्रालय तथा कानून अनुपालन से संबद्ध अन्य एजेंसियों के अधिकारियों से मुलाकात करने की उम्मीद है।
घरेलू जांच और स्काटलैंड यार्ड की जांच से कोई सुराग नहीं मिलने के बाद इस वर्ष के आरंभ में पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र से जांच करने का आग्रह किया था।
दिसम्बर 2007 में भुट्टो की हत्या के बाद घटनास्थल को पानी धो देने के कारण साक्ष्य नष्ट हो गए, जो एकत्र किए जा सकते थे।
उल्लेखनीय है कि बेनजीर हत्याकांड के एक प्रमुख संदिग्ध तालिबान कमांडर बैतुल्लाह महसूद की एक अमेरिकी चालक रहित विमान से हुए हमले में मौत हो चुकी है।
संयुक्त राष्ट्र का पहला दल अप्रैल में और दूसरा दल अगस्त में पाकिस्तान आया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications