जाली नोटों के साथ 2 गिरफ्तार
जिले के पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार ने सोमवार को आईएएनएस को बताया कि हमें बकेवर इलाके में कुछ तस्करों के होने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर एसओजी और पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दो लोगों को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से साढ़े आठ लाख रुपये के जाली नोट बरामद किए गए हैं।
कुमार ने बताया कि दोनों तस्करों ने पूछताछ में बताया कि वे पिछले पांच वर्षो से इटावा सहित आस-पास के जिलों के ग्रामीण इलाकों में जाली नोटों की तस्करी कर रहे थे। वे इंदौर स्थित एक अंतर्राज्यीय गिरोह के लिए काम करते हैं, जो उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य कई राज्यों में जाली नोट छापकर उनकी खेप भेजता है।
कुमार ने कहा कि दोनों से प्रारंभिक पूछताछ में महत्वपूर्ण जानकारियां हाथ लगी हैं इनसे इनके गिरोह और उत्तर प्रदेश में संपर्को के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। साथ ही एक पुलिस टीम इंदौर भेजी जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications