स्वाइन फ्लू : कंबोडिया में पहली मौत की पुष्टि
नोमपेन्ह, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। कंबोडिया के प्रधानमंत्री हून सेन ने सोमवार को देश में स्वाइन फ्लू से पहली मौत की पुष्टि की।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार स्वाइन फ्लू से संक्रमित 40 वर्षीया महिला की रविवार को नोमपेन्ह के एक अस्पताल में मौत हो गई। प्रधानमंत्री ने पर्यटन मंत्रालय की इमारत के उद्घाटन के मौके पर इसकी घोषणा की।
कंबोडिया के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि यहां स्वाइन फ्लू के अब तक 88 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications