'क्रूर' है पायलटों की हड़ताल का समय : एपीएआई
एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधाकर रेड्डी ने आईएएनएस को बताया, " हड़ताल का समय क्रूर है और यह ठीक नहीं है। एयर इंडिया के पायलटों ने सप्ताह के अ्रंतिम दिनों में हड़ताल की। इससे पहले जेट एयरवेज के पायलट बेहद अहम समय में हड़ताल कर चुके हैं।"
सरकारी विमानन कंपनी के पायलट 26 सितंबर से सामूहिक चिकित्सा अवकाश पर चले गए । 26 सिंतबर से ही दशहरा सप्ताहांत शुरू हो रहा था और पायलटों की हड़ताल जारी रहने के कारण अब तक 50 से अधिक उड़ानों को रद्द किया जा चुका है।
रेड्डी ने हवाई परिवहन सेवाओं को एस्मा कानून के तहत लाने की मांग की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications