नक्सली गुटों के आपसी संघर्ष में 4 मरे
एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि रांची से 160 किलोमीटर दूर गुमला के सलकाया जंगल में नक्सलियों के दो गुटों के बीच आपसी झड़प में चार नक्सली मारे गए।
पुलिस के अनुसार मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों में पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट आफ इंडिया (पीएलएफआई) का स्वयंभू कमांडर जयराम गोपे उर्फ भवानीजी भी शामिल है। मारे गए नक्सलियों के पास से एक राइफल और कारतूस बरामद किए गए।
झारखंड में छह नक्सलवादी संगठन सक्रिय हैं जिनमें धन की उगाही और वर्चस्व की लड़ाई के कारण अक्सर टकराव होता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications