अफगानिस्तान में 6 ट्रक चालकों की हत्या
काबुल, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के पूर्वी कुनार प्रांत में तालिबान आतंकवादियों ने ट्रकों के एक काफिले पर हमला करके छह ट्रक चालकों की हत्या कर दी। आतंरिक मंत्रालय ने सोमवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार बयान में कहा गया है कि अफगानिस्तान के शत्रुओं ने रविवार को मारावोरा जिले में एक काफिले पर हमला करके छह ट्रक चालकों की हत्या कर दी और छहों ट्रकों को जला दिया।
बयान के अनुसार आतंकवादियों ने एक ट्रक चालक का अपहरण कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच आरंभ कर दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications