ईरान ने किया शहाब मिसाइलों का सफल परीक्षण
तेहरान, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। ईरान ने लगभग 2,000 किलोमीटर की दूरी तक मार करने की क्षमता वाली एक मिसाइल सहित तीन स्वदेशी शहाब मिसाइलों का सफल परीक्षण किया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक ईरान के 'इस्लामिक रिवोल्यूशन गॉर्ड्स कोर' (आईआरजीसी) ने अपने सैन्य अभ्यास 'द ग्रेट प्रॉफेट 4' के तहत शहाब-1, शहाब-2, और शहाब-3 का परीक्षण किया। यह अभ्यास रविवार को आरंभ हुआ था।
गौरतलब है कि शहाब-1 और शहाब-2 की मारक क्षमता क्रमश: 300 और 700 किलोमीटर है जबकि शहाब-3 की मारक क्षमता लगभग 2,000 किलोमीटर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications