मोरक्को में 26वां जनसंख्या सम्मेलन आरंभ
माराकेच(मोरक्को), 28 सितम्बर (आईएएनएस)। मोरक्को के माराकेच शहर में रविवार को 26वें अंतर्राष्ट्रीय जनसंख्या सम्मेलन का शुभारंभ हुआ।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक पांच दिनों तक चलने वाली इस सम्मेलन में 114 देशों के 2,000 से अधिक जनसंख्याविद् शिरकत कर रहे हैं।
इस वैश्विक सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन, पलायन और आर्थिक संकट सहित 200 से अधिक विषयों पर चर्चा की जाएगी। इस सम्मेलन का आयोजन और प्रायोजन मोरक्को सरकार के 'इंटरनेशनल यूनियन फॉर द साइंटिफिक स्टडी' की ओर से किया गया है।
गौरतलब है कि चार साल में एक बार होने वाले सम्मेलन का आयोजन पहली बार किसी अफ्रीकी देश में हो रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications