झारखण्ड में नक्सलियों ने डंपर और रोड रोलर फूंका
रांची, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। झारखण्ड के सिमडेगा जिले में रविवार देर रात नक्सलवादियों ने एक निर्माण कंपनी के रोड रोलर और डंपर को आग के हवाले कर दिया।
पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि रांची से करीब 130 किलोमीटर दूर सिमडेगा जिले के जलडेगा गांव में नक्सलियों ने रविवार देर रात एक निर्माण कंपनी के रोड रोलर और डंपर में आग लगा दी।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक निर्माण कंपनी द्वारा नक्सलियों की ओर से रखी गई धन की मांग नामंजूर किए जाने के बाद उन्होंने डंपर और रोड रोलर में आग लगा दी। निर्माण कंपनी ने पुलिस को नक्सलियों की मांग के बारे में सूचित किया था लेकिन कंपनी को पर्याप्त सुरक्षा नहीं मुहैया कराई गई।
गौरतलब है कि झारखण्ड के 24 जिलों में से 18 में नक्सलवादी सक्रिय हैं। राज्य में पिछले आठ वर्ष में लगभग 1,550 लोग नक्सलवादी हिंसा का शिकार हो चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications