जुआ खेलने के अपराध में 9 गिरफ्तार
चण्डीगढ़, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। चण्डीगढ़ में तीन महिलाओं सहित नौ व्यक्तियों को जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ये सभी संपन्न परिवारों के हैं।
पुलिस ने सोमवार को बताया कि रविवार देर रात जब सेक्टर-19 के एक मकान से इन्हें गिरफ्तार किया गया उस समय उनके पास 900,000 रुपये से ज्यादा राशि थी।
पुलिस अधीक्षक (अपराध) मधुर वर्मा ने आईएएनएस को बताया, "सूचना मिली कि शहर के संपन्न परिवारों के कुछ लोग एक घर में इकट्ठे होकर इस काम को अंजाम दे रहे हैं। सूचना मिलते ही हम तुरंत मौके पर पहुंचे और सभी को रंगे हाथों पकड़ लिया।"
गिरफ्तार आरोपियों में व्यापारी, ठेकेदार और एक सेवानिवृत्त अधिकारी की पत्नी शामिल हैं।
अधिकारी ने कहा, "पिछले कुछ दिनों से कई स्थानों से जुआ खेलने की शिकायतें मिल रही हैं। गिरफ्तारी के बाद इस कुप्रथा को रोकने के लिए चण्डीगढ़ पुलिस ने विशेष रूप से निगरानी बढ़ा दी है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications