पाकिस्तान में विस्फोट, 5 मरे
इस्लामाबाद, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत में सोमवार को एक पुलिस नाके के समीप हुए कार बम विस्फोट में पांच लोग मारे गए। यह जानकारी एक टीवी रिपोर्ट में दी गई है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने 'एक्सप्रेस टीवी चैनल' के हवाले से खबर दी है कि पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत के बन्नू क्षेत्र में विस्फोटकों से लदे वाहन से तालिबान के पूर्व कमांडर मोलाना अब्दुल हकीम की कार को टक्कर मारी गई।
इस हमले में हकीम सहित पांच लोग मारे गए। हमले में एक महिला घायल भी हो गई। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और शवों को अस्पताल ले जाया गया है।
अब्दुल हकीम ने आतंकवादियों के खिलाफ सरकार को समर्थन देने वाली एक शांति समिति में शामिल थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications