बेहतर वैवाहिक स्थल के रूप में खुद को पेश कर रहा थाइलैंड
राजधानी के साकेत इलाके में 'डेस्टीनेशन थाईलैंड' के नाम से शुरू हुए तीन दिवसीय समारोह के माध्यम से थाईलैंड अपने यहां के प्राचीन समुद्र तट, बेहतरीन मेहमाननवाजी, खरीददारी करने के शानदार अनुभव और स्वादिष्ट भोजन के बारे में बताकर भारतीय पर्यटकों को आकर्षित करने की कोशिश कर रहा है।
थाईलैंड के पर्यटन विभाग के प्रवक्ता चातन कुंजारा ना आयूधया ने कहा, "वैश्विक आर्थिक मंदी से यह उद्योग ज्यादा प्रभावित नहीं है। थाईलैंड पैसे की कीमत अदा करता है।"
आयूधया ने आईएएनएस को बताया, "भारत से बाहर यात्रा करने वालों के लिए विशेष रुप से थाईलैंड एक अच्छी जगह है जो आर्थिक मंदी से ज्यादा प्रभावित नहीं है। थाईलैंड सुंदर समुद्र तटों, खरीददारी का शानदार अनुभव और उचित दरों पर हवाई किराया और विश्वस्तरीय होटल उपलब्ध कराकर भारतीय पर्यटकों के पैसों की पूरी कीमत अदा करता है। "
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications