कॉमिक्स में सूत्रधार बने हनुमान

कैलीफोर्निया मूल के प्रकाशक और भगवान कृष्ण के भक्त एलिस्टर टेलर ने इस कॉमिक्स को लिखा है। इस श्रेणी की अन्य किताबें बाद में प्रकाशित होंगी। क्रिस्टोफर वुड्स और बेन मेकक्लिंटिक ने कॉमिक्स के लिए चित्र बनाए हैं। पेंग्विन-बुक्स इंडिया ने इसका प्रकाशन किया है।

बच्चों की गतिविधियों के दौरान बच्चों व उनके अभिभावकों की उपस्थिति में शनिवार को गुड़गांव में रिलायंस टाइमआउट स्टोर में इसका पहला अंक प्रदर्शित किया गया। यह कॉमिक्स 'हनुमान' और उनके बहादुरी के कारनामों पर केंद्रित है।

कॉमिक्स की शुरुआत में सबसे पहले हनुमान का परिचय होगा। इसके बाद हनुमान की जीवन यात्रा में उनके सहयोगी रहे अन्य मानव व पशु-पक्षी और जानवरों के किरदारों की जानकारी होगी। इसके साथ छह वस्तुओं धनुष, गदा, शंख, चक्र, अंगूठी और कमल की सूची दी गई है।

टेलर ने आईएएनएस से कहा, "यह नई अवधारणा है। किताब को बच्चों के लिए भागीदारीपूर्ण और सहभागितापूर्ण बनाने का विचार था। रामायण से लिए गए चित्रों को देखकर बच्चे हनुमान और उनके सहयोगियों को पहचानेंगे। यह बच्चों को व्यस्त रखने और महाकाव्य को प्रचारित करने का अच्छा तरीका है।"

कॉमिक्स में विनोदी तरीके से सचित्र घटनाएं प्रस्तुत की गई हैं। इनमें 'सीता विवाह', 'वन में राक्षस' (राक्षसों से लड़ते हुए राम), 'सुग्रीव की ताजपोशी', 'लंका के लिए कूच', 'रावण की लंका', 'पुल बनाने का काम' और 'लंका पर हमला' शामिल हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+