प्रधानमंत्री के कार्यबल ने एमएसएमई के कामकाज की समीक्षा की

नई दिल्ली, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। आर्थिक विकास में वृद्घि के लिए सरकार के सतत प्रयास के तहत लघु, छोटे तथा मझौले उद्यमों (एमएसएमई) के लिए गठित प्रधानमंत्री के कार्यबल की शनिवार को यहां पहली बैठक हुई।

प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव टी. के. ए. नैयर ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में कारपोरेट मामले के सचिव एवं भारतीय स्टेट बैंक के अध्यक्ष को भी बुलाया गया था। कार्यबल ने बैठक में एमएसएमई की समस्याओं की समीक्षा की। कार्यबल ने ऋण, विपणन आदि विभिन्न क्षेत्रों के लिए सात उप समूह गठित किए हैं जिनसे एक महीने के अंदर अपनी सिफारिशें देने को कहा गया है।

दरअसल एमएसएमई संघों द्वारा इस क्षेत्र के मुद्दों के बारे में अवगत कराये जाने के बाद प्रधानमंत्री डॉ0 मनमोहन सिह ने अगस्त 2009 में प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव की अध्यक्षता में इस कार्यबल का गठन किया था। योजना आयोग के सदस्य, वित्त सचिव, एमएसएमई सचिव, श्रम सचिव, आरबीआई के उप-गवर्नर, एसआईडीबीआई के मुख्य प्रबंध निदेशक, एमएसएमई के विकास आयुक्त और एमएसएमई संघों के पांच प्रतिनिधियों को इसका सदस्य बनाया गया था। कार्यबल से तीन महीने के अंदर अपनी सिफारिशें देने को कहा गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+