एम्स का स्थापना दिवस मनाया गया
नई दिल्ली, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री गुलाम नबी आजाद ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के डाक्टरों और संकाय से कहा कि वे निजी क्षेत्र में जाने के लिए संस्थान न छोड़ें।
एम्स के 54वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित स्वास्थ्य प्रदर्शनी देखने के बाद श्री आजाद ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री होने के नाते मेरे लिए निजी और सार्वजनिक क्षेत्र दोनों का महत्व एक सा है किन्तु एम्स के अध्यक्ष होने के नाते मैं डाक्टरों से कहूंगा कि वे संस्थान को न छोड़ें।
चिकित्सा और राजनीति के व्यवसाय का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोग व्यवसाय को चुनते वक्त अधिक धन की ओर आकर्षित होते हैं भले ही उस व्यवसाय में उन्हें कम संतुष्टि ही क्यों न मिले, लेकिन कुछ लोग ऐसा व्यवसाय चुनते हैं जहां उन्हें अधिक संतुष्टि मिले, भले ही पैसा कम हो। मेरे विचार में इन दोनों व्यवसायों में कार्य करते हुए हर व्यक्ति को इन सेवाओं से मिलने वाली संतुष्टि की ओर आकृष्ट होना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications