राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री ने दी दुर्गा पूजा व दशहरे की शुभकामनाएं
पाटिल ने अपने संदेश में कहा है, "दुर्गा पूजा व विजयादशमी के इस पावन अवसर पर मैं अपने सभी देशवासियों को बधाई देती हूं।"
पाटिल ने कहा है, "दुर्गा पूजा सत्य और सदाचार की विजय के साथ-साथ अनैतिकता पर नैतिक मूल्यों की जीत का प्रतीक है। यह त्योहार हम सभी को देश में एकता बनाए रखने व कल्याणकारी काम करने की प्रेरणा दे तथा हमारे समाज में नैतिकता को मजबूती प्रदान करे, यही मेरी शुकामनाएं हैं।"
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने दुर्गा पूजा और विजयादशमी के अवसर पर राष्ट्र को शुभकामनाएं देते हुए अपने संदेश में कहा है कि दोनों त्योहार सांप्रदायिक दीवारों को तोड़कर लोगों को यह अवसर प्रदान करते हैं कि वे भाईचारगी के बंधन में बंध जाएं।
सिंह ने कहा है, "इन त्योहारों से भलाई और आदर्श के प्रति हमारे गहरे विश्वास को अव्यिक्ति मिलती है। ये त्योहार राष्ट्र को एक सूत्र में बांधते हैं और ये हमारे उज्वल भविष्य के प्रतीक हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications