बिजली परियोजनाओं में बाधक तत्व पर चर्चा
मंत्री ने कहा कि सलाहकार समूह की बैठकें समय-समय पर होती रहनी चाहिए ताकि बिजली परियोजनाओं के तीव्र कार्यान्वयन में बाधक कारकों को हटाने के लिए रणनीति बनाई जा सके।
इस समूह का गठन इसलिए किया गया है ताकि उन परियोजनाओं के काम में तेजी लाई जा सके जो मौजूदा उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए शुरू की गई हैं। समूह में विशेषज्ञों, भारत सरकार के अवकाश प्राप्त सचिव, फिक्की, सीआईआई और भेल से एक-एक प्रतिनिधि को रखा गया है।
बैठक में ऊर्जा सचिव एच. एस. ब्रह्मा, पूर्व ऊर्जा सचिव अनिल राजदान, आर.वी. शाही, अब्राहम और वी. के. पंडित उपस्थित थे। इनके अलावा ऊर्जा मंत्रालय, सीईए, फिक्की व सीआईआई के अधिकारियों तथा एनटीपीसी, एनएचपीसी, पावर ग्रिड और भेल के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशकों ने भी बैठक में भाग लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications