उड़ीसा में बस पलटी, 35 खिलाड़ी बाल-बाल बचे
पुलिस ने बताया कि काथाजोदी पुल पर चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस रेलिंग से टकरा गई।
बस में 18 लड़कियों सहित 35 खिलाड़ी सवार थे। नौ लड़कियों और छह लड़कों सहित 15 खिलाड़ी घायल हो गए और उनको कटक के एससीबी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।
एक घायल खिलाड़ी ने बताया, "हम बाल-बाल बच गए। सौभाग्य से हमारी बस नदी में नहीं गिरी।"
पुलिस के अनुसार पुरी में अभ्यास के लिए लगाए गए कैंप के बाद बस राज्य स्तरीय मैच के लिए खिलाड़ियों को बाराबती स्टेडियम ले जा रही थी। खिलाड़ी आठ अक्टूबर से शुरू हो रही राष्ट्रीय बास्केटबाल चैम्पियनशिप के लिए तैयारी कर रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications