ईरान के यूरेनियम संयंत्र को निरीक्षण के लिए खोलने पर जोर देगा अमेरिका
अमेरिका के समाचार पत्र 'वाशिंगटन पोस्ट' के ऑनलाइन संस्करण ने रविवार को यह खबर दी है।
अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने शुक्रवार को ईरान के दूसरे परमाणु संयंत्र की मौजूदगी का खुलासा किया था। ब्रिटेन और फ्रांस के नेताओं सहित ओबामा ने ईरान पर संयुक्त राष्ट्र निरीक्षकों से संयंत्र की मौजूदगी छुपाने का आरोप लगाया। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का मानना है कि ईरान संयंत्र का इस्तेमाल यूरेनियम के संवर्धन के लिए करेगा।
समाचार पत्र ने अपने एक लेख में प्रशासनिक अधिकारियों के हवाले से कहा है कि ईरान के साथ बातचीत की प्रकिया में हिस्सा ले रहे छह देश-अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, चीन, रूस व जर्मनी ईरान से निर्माणाणीन संयंत्र के दस्तावेजों और वहां काम करने वाले लोगों तक अंतर्राष्ट्रीय निरीक्षकों को पहुंचने की अनुमित देने की मांग भी कर सकते हैं।
दुनिया के छह अग्रणी देशों के प्रतिनिधि जेनेवा में गुरुवार को ईरानी अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।
वाशिंगटन पोस्ट ने एक सूत्र के हवाले से कहा है कि ईरान अगर इस साल के अंत तक अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की चिंताओं पर गंभीरता से ध्यान नहीं उठाता तो उस पर कठोर आर्थिक और वित्तीय प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं जिससे ईरान की अर्थव्यवस्था को बेहद कठिन दौर से गुजरना पड़ सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications