छत्रधर महतो 1 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में

लालगढ़, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के अशांत क्षेत्र लालगढ़ में हिंसक आंदोलन चला रहे नक्सल समर्थित संगठन के प्रमुख छत्रधर महतो को रविवार को एक अक्टूबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। महतो को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था।

महतो को झारग्राम उप मंडल अदालत में कड़ी सुरक्षा के बीच पेश किया गया। अदालत ने उसे 1 अक्टूबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया।

संत्रास विरोधी जनसाधरण समिति (पीसीएपीए) के नेता महतो को पश्चिम मिदनापुर जिले के लालगढ़ ब्लाक मुख्यालय के पास बिरका से शनिवार को गिरफ्तार किया गया।

केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा लालगढ़ इलाके से नक्सलियों को खदेड़ने के लिए शुरू किए गए संयुक्त अभियान के बाद से भूमिगत महतो अखबारों व टेलीविजन चैनलों को लगातार साक्षात्कार दे रहे थे। नक्सलियों ने लालगढ़ और उसके आसपास के इलाके को पिछले वर्ष नवंबर महीने से ही एक तरह से मुक्त क्षेत्र में परिवर्तित कर रखा था।

इस बीच भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेता किशनजी ने कहा कि उनके संगठन ने तीन अक्टूबर को राष्ट्रव्यापी बंद का आह्वान किया है।

महतो की गिरफ्तारी को अनैतिक बताने के साथ ही किशनजी ने कोबद गांधी को चिकित्सकीय सहायता देने से इंकार करने के लिए केंद्र सरकार के खिलाफ भी अपनी नाराजगी जाहिर की है।

ज्ञात हो कि शहरी इलाकों में प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) का प्रभाव फैलाने के मामले के प्रभारी गांधी को नई दिल्ली में 21 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया गया था।

किशनजी ने कहा है कि यह बंद उड़ीसा के सुंदरगढ़ और कोरापुट में सुरक्षा बलों की ज्यादती और छत्तीसगढ़ में सीआरपीएफ की प्रमुख इकाई कम्बैट बटालियन फॉर रीसल्यूट एक्शन (कोब्रा) द्वारा स्थानीय लोगों को प्रताड़ित किए जाने के खिलाफ भी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+