पायलटों की हड़ताल से एयर इंडिया की 12 उड़ानें रद्द
एयर इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "कुछ पायलटों के काम पर न आने के कारण दिल्ली से बैंकाक, सिंगापुर, और काठमांडू की अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।"
अधिकारियों ने बताया कि रविवार को पायलटों और प्रबंधन के बीच बतचीत होने की उम्मीद है।
एयर इंडिया के करीब 400 पायलटों ने सुविधाओं में कटौती के विरोध में छुट्टी पर जाने की धमकी दी है। पायलटों ने रविवार को प्रबंधन की बातचीत की पेशकश को खारिज करते हुए हड़ताल पर जाने की बात पर अडिग रहने की बात कही।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications