कृष्णा व कुरैशी के बीच बातचीत शुरू (लीड-4)

संयुक्त राष्ट्र महासभा के मौके पर दोनों नेताओं के बीच हो रही बातचीत के दौरान कृष्णा मुंबई हमले के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई में तेजी लाने की मांग कर सकते हैं।

इसके पहले दोनों नेताओं ने यहां दक्षेस के विदेश मंत्रियों के लिए शनिवार को आयोजित रात्रि भोज के दौरान अनौपचारिक बातचीत की थी।

रात्रि भोज के दौरान कृष्णा व कुरैशी एक-दूसरे से गर्मजोशी के साथ मिलते हुए और बातचीत करते हुए दिखाई दिए थे।

श्रीलंका के विदेश मंत्री रोहिता बोगोलागामा द्वारा दक्षेस के मंत्रियों के लिए आयोजित रात्रि भोज के दौरान भारतीय विदेश सचिव निरूपमा राव भी उपस्थित थीं।

बताया गया है कि भारतीय विदेश सचिव राव और पाकिस्तानी विदेश सचिव सलमान बशीर के बीच शनिवार को मुंबई हमले के आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने और मामले की जांच पूरी करने के मुद्दे पर चर्चा हुई थी।

एक अधिकारी ने कहा, "जांच को एक संतोषजनक अंत प्रदान करने की जरूरत है।"

इससे पहले विदेश मंत्रियों के बीच होने वाली महत्वपूर्ण मुलाकात की जमीन तैयार करने के लिए विदेश सचिव निरुपमा राव और पाकिस्तानी विदेश सचिव सलमान बशीर शनिवार को न्यूयार्क के रुजवेल्ट होटल में मिले थे।

बैठक में मुंबई पर हुए आतंकवादी हमले की जांच में हो रही प्रगति और प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के आतंकवादी हाफिज सईद के खिलाफ कार्रवाई पर चर्चा की गई थी।

राव ने बशीर के साथ दो घंटे चली वार्ता के बाद कहा था कि दोनों पक्षों ने विचारों का उपयोगी आदान-प्रदान किया।

बशीर ने भी वार्ता को उपयोगी बताते हुए कहा कि नई दिल्ली को केवल एक मामले में कार्रवाई को लेकर संबंधों में सुधार को पीछे नहीं धकेलना चाहिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+