7 लाख रुपये के फर्जी डाक स्टांप के साथ 3 गिरफ्तार
जिले के पुलिस अधीक्षक(शहर) अवधेश कुमार विजेता ने संवाददाताओं को बताया कि कर्नलगंज थाना-क्षेत्र इलाके से शफत अहमद, राशिद आलम और जुबैर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सात लाख के फर्जी डाक स्टांप जब्त किए हैं।
विजेता ने बताया कि तीनों अभियुक्त पिछले कई सालों से इस धंधे में लिप्त थे और ये कंप्यूटरों की मदद से असली स्टांप को स्कैन करके उससे जाली स्टांप बनाया करते थे। इनके पास से कम्प्यूटर, स्कैनर और रंगीन प्रिंटर बरामद किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications