एयर इंडिया ने बोनस बहाल किया, पायलटों की हड़ताल जारी (लीड-2)

प्रबंधन व पायलटों के बीच चली पांच घंटे की बातचीत के बाद प्रबंधन द्वारा सहयोग का प्रस्ताव किया गया, लेकिन पायलटों ने मांग की कि उन्हें तीन महीने का बकाया भुगतान भी किया जाए।

हड़ताली पायलटों की अगुवाई कर रहे कैप्टन वी.के भल्ला ने कहा, "प्रबंधन पीएलआई को बहाल करने पर सहमत हो गया है लेकिन प्रबंधन ने हमारे तीन महीने के बकाया भुगतान को लेकर कोई वादा नहीं किया है। हम अपनी हड़ताल तभी समाप्त करेंगे जब प्रबंधन हमें बकाया भुगतान का भरोसा दे देगा।"

कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पीएलआई के मामलों की देख-रेख के लिए एक समिति गठित की जाएगी।

दिल्ली में कार्यरत पायलट भल्ला ने कहा, "पायलट प्रबंधन की चालों को समझ रहे हैं और वे उनके जाल में नहीं फंसेंगे।"

उन्होंने कहा, "प्रबंधन ने हमसे बातचीत में शामिल होने को कहा था लेकिन हमने मना कर दिया था। हमने उनसे कहा कि पहले हमारे तीन महीने के बकाए का भुगतान कीजिए और सुविधाओं में कटौती के आदेश को वापस लीजिए।"

भल्ला ने दावा किया कि हड़ताल के कारण 50 से ज्यादा उड़ानें रद्द हुई हैं जबकि प्रबंधन रद्द हुई उड़ानों की संख्या 26 बता रहा है।

पहले से ही आर्थिक दिक्कतों का सामना कर रही एयर इंडिया को रविवार को पायलटों के काम पर न आने के कारण 26 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।

सरकारी विमानन कंपनी ने बुधवार को लागत कम करने के उपायों के तहत कर्मचारियों को दी जा रही उत्पादकता आधारित सुविधाओं में 25 से 50 फीसदी तक कटौती करने का निर्णय लिया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+