आतंकवाद के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई चाहता है भारत
विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णा ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में शनिवार को कहा, "मुंबई में बेगुनाह लोगों पर 26 नवंबर 2008 को किया गया बर्बर आतंकी हमला हमें हर रोज इस बात का याद दिलाता है कि आतंकवाद सभी देशों के समक्ष खतरा बन गया है।"
पाकिस्तान का नाम लिए बगैर कृष्णा ने कहा, "यह सुनिश्चित कराना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि आतंकवादियों, संगठनों, अपराधियों और इस तरह के अपराधों के समर्थकों को सजा दिलाई जाए।"
कृष्णा ने कहा कि बेगुनाह लोगों पर नासमझ आतंकी हमलों को किसी भी तरह से जायज नहीं ठहराया जा सकता।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications