फिलीपींस में तूफान से 54 मरे, 22 लापता (लीड-1)
मनीला, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। फिलीपींस के कई इलाकों में तूफान 'केत्साना' के कारण मूसलाधार बारिश और भूस्खलन से कम से कम 54 लोग मारे गए हैं और 22 लापता हैं।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक राष्ट्रीय आपदा समन्वय परिषद (एनडीसीसी) के प्रमुख और रक्षा सचिव गिलबटरे तेवदेरो ने बताया कि तूफान के बाद तेज बारिश और भूस्खलन की वजह से 22 लोग लापता हैं जिनकी तलाश की जा रही है।
उन्होंने कहा कि मौसम में सुधार होने के साथ ही बचाव दल प्रभावित इलाकों में पहुंच गया है। प्रभावित इलाकों के बचाव कार्य के लिए कई हेलीकॉप्टरों को लगाया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को राजधानी मनीला और आसपास के इलाकों में रिकार्ड बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के प्रमुख निलो प्रिस्को ने बताया कि शनिवार को नौ घंटों के भीतर 410.6 मिलीमीटर बारिश हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications