स्वाइन फ्लू से 8 की मौत, मृतकों की संख्या 298 हुई
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कर्नाटक में दो, गुजरात में एक और उत्तर प्रदेश में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके साथ ही आंध्र प्रदेश और गुजरात दो-दो मरीजों की स्वाइन फ्लू से मौत होने की पुष्टि की गई है।
मंत्रालय के बयान के अनुसार अब तक महाराष्ट्र में सबसे अधिक 117, कर्नाटक में 91, गुजरात में 31, आंध्र प्रदेश में 31, दिल्ली में 9, तमिलनाडु में 4, केरल में 4, हरियाणा में 2, गोवा में 3, उत्तराखंड में 2, उत्तर प्रदेश में 2, छत्तीसगढ़ में 1 और राजस्थान में 1 मरीज ने इस बीमारी से दम तोड़ दिया।
बयान के अनुसार रविवार को 189 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में पीड़ितों की संख्या 9,694 हो गई है।
रविवार को सामने आए नए मामलों में सर्वाधिक दिल्ली से 53, आंध्र प्रदेश से 39, कर्नाटक से 17, तमिलनाडु से 3, महाराष्ट्र से 46, केरल से 7, हरियाणा से 12, चंडीगढ़ 3, जम्मू एवं कश्मीर 1, गुजरात 2, उत्तर प्रदेश से 4, पुडुचेरी से 2 शामिल हैं।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) का कहना है कि दुनिया भर में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या अब तक 3,917 हो चुकी है।
उत्तरी अमेरिका और दक्षिण अमेरिका में सबसे ज्यादा 2,948 लोगों की जान गई है।
गौरतलब है कि अब तक महामारी घोषित हो चुकी स्वाइन फ्लू के कुल 318,925 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications