एयर इंडिया की हड़ताल में सरकार का हस्तेक्षप चाहती है भाजपा
नई दिल्ली, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एयर इंडिया की हड़ताल में सरकार से हस्तक्षेप करने की रविवार को मांग की है। इसके साथ ही पार्टी ने प्रबंधन द्वारा पायलटों के वेतन और उत्पादकता संबंधी प्रोत्साहनों (पीएलआई) में की गई कटौती की निंदा की है।
भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावड़ेकर ने एक बयान में कहा, "देश इस बात से परिचित है कि सरकार और नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल की गलत नीतियों के कारण एयर इंडिया घाटे में है। मजेदार यह कि एयर इंडिया के वर्तमान हालात के लिए मंत्री को जिम्मेदार ठहराए जाने के बदले पायलटों और कर्मचारियों को पीड़ित किया जा रहा है।"
जावड़ेकर ने कहा है, "मंत्री के खिलाफ कोई कार्रवाई करने के बदले सरकार ने एयर इंडिया प्रबंधन को इस बात की अनुमति दे दी है कि एयर इंडिया में वर्तमान दुर्व्यवस्था के लिए कर्मचारियों को जिम्मेदार ठहराया जाए। ईमानदारी के साथ काम कर रहे कर्मचारियों के साथ यह भयानक अन्याय है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications