'भारत को दुश्मन मानते हैं चीनी'

'संडे टाइम्स' ने एक अनाम अधिकारी के हवाले से लिखा है, "भारत के साथ 1962 में जब हमने आखिरी लड़ाई लड़ी थी, उस समय की तुलना में आज हमारे पास अत्याधुनिक हथियार हैं लेकिन जनता, हमारे अधिकारियों और जवानों की देश के प्रति निष्ठा बेहद कम हो गई है।"

चीन में गणराज्य की स्थापना की 60 वीं वर्षगांठ के मौके पर अखबार ने अपने लेख में लिखा है कि इस मौके पर आधुनिक चीन के इतिहास की सबसे भव्य परेड देखी जा सकती है। परेड में नई पीढ़ी के लड़ाकू विमानों, बैलिस्टिक मिसाइलों, टैंकों और राइफलों के प्रदर्शन का दर्शन होगा।

अखबार ने कहा है कि पीएलए के अंदरूनी स्थितियों को जानने वाले वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि चीनी सेना के पास आधुनिक हथियारों और उपकरणों का जखीरा होने के बावजूद इस तथ्य को नकारा नहीं जा सकता कि पीएलए के पास युद्ध का कोई ताजा अनुभव नहीं है और सेना में भ्रष्टाचार गहरे तक जड़ें जमा चुका है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+